img-fluid

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में BJP के ज्ञानेश्वर पाटिल 81 हजार वोटों से विजयी

November 02, 2021

खंडवा। खंडवा लोकसभा उपचुनाव (Khandwa Lok Sabha by-election) में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल (BJP candidate Dnyaneshwar Patil) ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी को 81 हजार मतों से हरा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह पुरनी को 548831 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील को 630514 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी मतगणना के दौरान लगातार बढ़त बनाए हुए थे।



ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया। 21वें राउंड में 42 हजार से ज्यादा मतों की निर्णायक बढ़त से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया था। भाजपा प्रत्याशी खंडवा में मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले दादाजी दरबार पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। जब वे मतगणना स्थल पर पहुंचे, तो ढोल ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया गया। मतगणना के रुझान और परिणामों से भाजपा खेमे में उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल मतगणना केंद्र पहुंचने के पूर्व खंडवा के दादाजी धाम पहुंचकर याचना की और धुनी माई में हवन किया। इस दौरान बुरहानपुर की पूर्व विधायक अर्चना चिटनिस और भाजपा नेता उनके साथ थे।

Share:

  • धनतेरस पर CM चौहान धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे न्‍यू मार्केट,  खरीदी पूजा की थाली

    Tue Nov 2 , 2021
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह (Wife Smt. Sadhna Singh) के साथ रोशनपुरा चौराहा पहुँचकर धनतेरस के अवसर पर खरीददारी की। उन्होंने शगुन स्वरूप एक चाँदी का सिक्का, पूजा की थाली और दीपक खरीदा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जाएका पान भंडार की दुकान पर पान भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved