img-fluid

भाजपा का आज से मंडल प्रशिक्षण शुरू

November 29, 2020

  • मुख्यमंत्री शाहगंज और प्रदेशाध्यक्ष मिसरोद में करेंगे शुभारंभ

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 1059 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज 11 बजे सीहोर जिले के शाहगंज मंडल एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा दोपहर 1 बजे भोपाल के मिसरोद मंडल के लॉ पर्ल होटल में प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 29 नवंबर को पार्टी के सांसद राकेश सिंह जबलपुर नगर के वीर सावरकर मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता शाजापुर के पनवाडी मंडल, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंडल, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत मुरैना के जौरा मंडल, भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर विदिशा नगर के वेत्रवति मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया दमोह जिले के दीनदयाल मंडल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री मोहन यादव एवं वरिष्ठ नेता विजय दुबे धार के धामनोद मंडल, कमल पटेल बैतूल के आमला मंडल एवं बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के अमानगंज मंडल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक छतरपुर के हरपालपुर एवं नौगांव मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इसी प्रकार सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह शहडोल के गोहपारू मंडल, सांसद संध्या राय शिवपुरी के पोहरी मंडल, विधायक शैलेन्द्र जैन दमोह के हिंडोरिया, जयप्रकाश चतुर्वेदी पन्ना के गुन्नौर ग्रामीण, पुष्पेन्द्र पाठक बड़ामलहरा, गिरीश गौतम सिंगरौली के बैढन मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित करेंगे।

Share:

  • प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों के लिए नगद पैकेज

    Sun Nov 29 , 2020
    12 हजार की खरीदी पर 4 हजार का भुगतान करेगी सरकार भोपाल। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने अपने 6 लाख कर्मचारियों को विशेष नगद पैकेज योजना की घोषणा की है। इसके तहत अधिकारी बाजार से 12 हजार रुपए की सामग्री खरीदते हैं तो 4 हजार रुपए का भुगतान राज्य सरकार करेगी। तृतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved