
लखनऊ: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी की सोच सामंती, संकीर्ण और तंग है. महिला आरक्षण ध्यान भटकाने की कोशिश है. आधुनिक महिलाओं के साथ इनकी सोच ठीक नहीं है. बीजेपी की राजनीति दरारवादी है. ये बीजेपी की बदनीयत की बड़ी हार है. अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम एक ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक जीत के अवसर पर मिल रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जब सरकार की बदनीयत की हार हुई है और परिसीमन बिल पास नहीं हो पाया है. संसद में हार का मतलब होता है कि सरकार अब जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती है, ऐसे में उसे बने रहने का कोई हक नहीं है. अखिलेश ने जोर देते हुए कहा कि विपक्ष ही अब सही मायने में जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर रहा है.
सपा नेता ने कहा कि भाजपाई नाकारात्मक राजनीति का आधार हमेशा से दरारवादी रहा है. भाजपा वाले सबसे पहले लोगों के बीच अविश्वास पैदा करते हैं, फिर इनलोगों को बांट कर लोगों को आपस में लड़वाते हैं. अखिलेश ने कहा कि भाजपाई सरकार बचाने और सत्ता पाने के लिए कोई भी साजिश कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी, भाजपाई सोचते हैं जो पुराने सोच की महिलाएं हैं उनके अपनी ओर कर लें. उन्होंने कहा कि ये टीवी सीरियल की आपसी राजनीति को असल जिंदगी में औरतों के बीच एक लाइन खींचने के लिये इस्तेमाल करना चाहते थे, जिससे महिला एकता ना बना पाएं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति इनकी सोच सामंती है.
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डाल कर उनको ठगना चाहती थी लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपाई मंसूबों को धूल चटा दी. ये भाजपा के खिलाफ देश की सक्रिय हो चुकी जन चेतना की जीत है. अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की चाय दुकान पर कार्रवाई हुई और कहा गया एल्युमिनियम में चाय बन रही. सीएम अजय कुमार बिष्ट का कोई खासम खास कोई बैठा तो मेरे घर चले वहां भी एल्युमिनियम ही उपयोग होता. ये लोग नाली से चाय बनाते, जो समाजवादी चाय वाला है इसका चाय अच्छा है, बीजेपी के चाय का दूध खराब है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved