भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आज से मांडू में शुरू

भोपाल। मप्र भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से पर्यटन नगरी मांडू मे शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग विषयों पर पार्टी नेता मार्गदर्शन देंगे।
प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि इस वर्ग में विभिन्न सत्रों पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 7 अक्टूबर को उदघाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसके पश्चात अलग अलग सत्रों में पार्टी नेता सत्र को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं विभागों के प्रदेश संयोजक उपस्थित रहेंगे।



ये नेता करेंगे मार्गदर्शन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग दिन पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे, डॉ. रामशंकर कठेरिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं डॉ. महेश शर्मा अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।

Share:

Next Post

डिक्की के कॉन्क्लेव में देश भर से जुटेंंगे SC-ST के उद्यमी

Fri Oct 7 , 2022
मुख्यमंत्री चौहान करेंगे चर्चा, राजधानी भोपाल में 9 अक्टूबर को होगा आयोजन भोपाल। दलित इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) की ओर से मध्य भारत में पहली बार मेगा एससी-एसटी बिजनेस कॉन्क्लेव एंड एक्सपो किया जा रहा है। रवींद्र भवन में 9 अक्टूबर को होने वाले कॉन्क्लेव में देश के 2 हजार से अधिक […]