
बरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस दौरान हुआ जब एक तेज रफ्तार बुलेरो खड़े टैंकर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक बच्चे समेत करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के बरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस दौरान हुआ जब एक तेज रफ्तार बुलेरो खड़े टैंकर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक बच्चे समेत करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
एक दिन पहले भी हुआ था हादसा
लोगों ने बताया कि शनिवार को भी इसी जगह पर टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी. घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मौके पर ही खड़ा था. रविवार को एक और हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई. मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते टैंकर को वहां से हटा दिया जाता, तो शायद यह हादसा टल सकता था, इस लापरवाही ने चार लोगों की जान ले ली फिलहाल अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
मौके पर मौजूद पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved