मनोरंजन

बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को ऐसे दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देश भर में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना काल के बावजूद लोग स्वतंत्रता का जश्न सावधानी के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक सभी ने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलामी देते हुए एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा-‘कोविड के खिलाफ लड़ाई में सच्चे योद्धाओं को…सलाम …और हमारी आजादी के इस शुभ दिन पर शांति समृद्धि की कामना करते हैं …साथ ही अमिताभ बच्चन ने स्वतंत्र भारत पर एक सुंदर कविता भी साझा की है।
अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया कि वे समाज के जरूरतमंदो का समर्थन करें। उन्होंने एक वीडियो साझा किया और लिखा-‘हम सभी इन लोगों को जानते हैं, हम सभी के जीवन में ये लोग हैं। इस  इंडिपेंडेंस डे पर,उनके लिए साथ आओ, चलो आएं, टूगेदरफॉरइंडिया, जिससे जितनी हो सके उतनी मदद कीजिये… बस नजरअंदाज मत कीजिये, आप जिस तरह से देखभाल करते हैं उसे साझा करें। जय हिंद।’
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया-‘साथी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’ वहीं अपनी प्रोफाइल फोटो में वह तिरंगे की चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं।
सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा-‘हैप्पी इंडिपेंडेंस डे! गर्व है भारतीय होने का। जय हिन्द।’
अभिनेता मनीष पॉल ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा-‘मेरा भारत महान… जय हिंद… एक भारतीय होने पर गर्व।’
अनुपम खेर ने लिखा-‘हम सभी को हमारे देश भारत वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हज़ारों सालों तक फूलें फलें और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए।भारत माता की जय। जय हिंद।’
कंगना रनौत की टीम ने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह पेड़ लगाती नजर आ रही हैं। कंगना रनौत की टीम ने लिखा-‘आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद।’
अभिनेत्री दीपिका चिखालिया ने लिखा-‘ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। भारत, हिंदुस्तान, इंडिया…. यह सिर्फ हमारे राष्ट्र का नाम नहीं है… यह एक ऐसा जज्बा है जो दुनिया भर में हम सभी को जोड़ता है … हमें इसकी संस्कृति, विरासत और लोगों पर गर्व है …. विविध, फिर भी एकजुट !! मैं एक गौरवशाली भारतीय हूं.. जय हिंद।’
प्रियंका चोपड़ा ने देश की आजादी के लिए लड़ने वालों की एक वीड‍ियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
74वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराया। झंडा फहराने से पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया।
Share:

Next Post

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में नहाया बुर्ज खलीफा

Sun Aug 16 , 2020
दुबई । भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम विदेशों में भी देखने को मिली। संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के साथ अपनी दोस्ती का इजहार करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर बुर्ज खलीफा टॉवर के पास बड़ी संख्या में भारतीय लोगों […]