विदेश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में नहाया बुर्ज खलीफा


दुबई । भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम विदेशों में भी देखने को मिली। संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के साथ अपनी दोस्ती का इजहार करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर बुर्ज खलीफा टॉवर के पास बड़ी संख्या में भारतीय लोगों ने उपस्थित होकर भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

भारत और यूएई के संबंध पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं। पाकिस्तान जब जम्मू-कश्मीर पर भारत द्वारा लिए गए फैसले के खिलाफ वैश्विक समुदाय को भड़काने की कोशिश में लगा हुआ था, उस वक्त भी यूएई भारत के साथ खड़ा दिखा। यूएई ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के फैसले को भारत का आंतरिक मामला बताया था।

दुनिया की सबसे ऊंची इस इमारत पर पहले भी कई बार तिरंगा देखने को मिला है। यूएई ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भी बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में प्रदर्शित किया था। इसके अलावा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुर्ज खलीफा पर उनके संदेशों और तस्वीरों की झलक दिखाई थी। इसके पहले पीएम मोदी के यूएई दौरे पर मार्च 2018 में भी दुनिया की इस ऊंची इमारत पर भारतीय तिरंगा दिखा था।

Share:

Next Post

अमेरिकी नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में किया अभ्यास

Sun Aug 16 , 2020
शंघाई । अमेरिकी नौसेना ने शुक्रवार को विवादित दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास कर चीन को अपना दमखम दिखाया है। उधर, चीन ने इस तरह की कवायद पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि दक्षिण चीन सागर में उसके दावे को नकार कर अमेरिका ने तनाव बढ़ाने का काम किया है। यूएसएस रोनाल्ड रीगन पर […]