
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood actresses)रवीना टंडन(Raveena Tandon) और करिश्मा कपूर 90(Karisma Kapoor) के दशक की दो बड़ी हीरोइन रही हैं। दोनों ने साथ फिल्मों में काम किया और इनके बीच विवाद की खबर भी सामने आई। लेकिन क्या आप जानते हैं उन दिनों करिश्मा, रवीना टंडन के आउटफिट्स पर नजर रखती थीं। बाद में अपने लिए भी कुछ वैसे ही स्टाइलिंग करती थीं। उस दौर में दोनों के बीच अच्छा रिश्ता नहीं था, इस बारे में खुद फराह खान ने भी अपने व्लॉग में बात की थी। अब दोनों के डिज़ाइनर रहे एशले रेबेलो ने इनके बीच कॉस्टयूम, स्क्रीन अपीयरेंस कम्पटीशन की बात की है। एशले ने बताया कि करिश्मा के आउटफिट्स पर नजर रखती थीं।
ऐसे डिज़ाइनर की मदद के लिए आगे आई थीं रवीना
एशले ने हाल में अविनाश त्रिपाठी के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर के एक्टर्स के आउटफिट्स के लिए काम किया था। बाद उन्हें अच्छा काम नहीं मिला तो वो प्रोडक्शन के काम से जुड़ गए। इसी दौरान उनकी मुलाकात रवीना टंडन से हुई। एशले ने बताया कि वो एक ऐड शूट के दौरा रवीना से मिले। आखिरी मिनट पर उन्होंने ही रवीना के फेल हुए डिज़ाइनर आउटफिट को फिक्स किया। रवीना उस समय जानती नहीं थीं कि वो वही एशले रेबोलो हैं जिन्होंने जो जीता वही सिकंदर के लिए काम किया था। एशले ने बताया कि उन्हें अच्छा काम नहीं मिल रहा है। तब रवीना ने कहा था कि उन्हें लोगों का इंतजार नहीं करना चाहिए कि वो काम देंगे, उन्हें मांग लेना चाहिए। रवीना की ये बातें सुन एशले ने उन्हीं से काम मांग लिया। इसके बाद उन्हें रवीना के डिज़ाइनर के तौर पर फिल्म अंदाज अपना अपना मिली।
रवीना के आउटफिट पर नजर रखती थीं करिश्मा
फिल्म अंदाज अपना अपना के लिए एशले ने ही रवीना के आउटफिट डिज़ाइन किए थे। इसी फिल्म में करिश्मा कपूर भी हीरोइन थीं। एशले ने कहा कि उस समय करिश्मा अपनी टीम में से किसी को रवीना का कॉस्टयूम चेक करने के लिए भेजती थीं। एशले ने कहा कि करिश्मा पता करती थीं कि रवीना के आउटफिट क्या है, उन्हें किसने डिज़ाइन किया है, क्या बनाया गया है। उसके बाद वो अपने स्टाइलिश को ये सब नोट करने को कहती थीं। एशले ने बताया कि उस फिल्म में रवीना बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्हें नहीं पता था कि इसके बाद वो करिश्मा कपूर के साथ भी कई फिल्मों में साथ काम करेंगे।
आमिर ने कही थीं दोनों एक्ट्रेसेज के बीच टेंशन की बात
बता दें, अंदाज अपना अपना की शूटिंग के दौरान रवीना और करिश्मा के बीच का विवाद सेट पर मौजूद सभी लोगों को पता चल गया था। आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अकेले एक्टर थे जो शूटिंग के लिए सेट पर टाइम पर आते थे। उन्होंने बताया कि उस रवीना-करिश्मा के बीच दिक्कतें चल रही थीं। हालांकि, दोनों एक्ट्रेसेज ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। रवीना ने फराह के व्लॉग में उस समय को बचपना बताया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved