मनोरंजन

बोनी कपूर ने बेटी खुशी कपूर सीख रही हैं क्लासिकल डांस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी इन दिनों कजिन शनाया के साथ क्लासिकल डांस सीख रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद खुशी कपूर भी साल 2022 में बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं। ऐसे में दोनों खुद को हर लेवल पर तैयार कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें खुशी कपूर और शनाया क्लासिकल डांस सीखती दिख रही हैं।



फोटो में शनाया और खुशी सिम्पल सलवार -सूट में नजर आ रही हैं। वहीं एक और लड़की दिख रही है, जो फोटो क्लिक करने में बिजी है। शनाया क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हैं और उन्होंने पैरों में घुंघरू बांधा है। खुशी कपूर ने पिछले साल अपना इंस्टाग्राम पब्लिक किया था। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor (@_shanayakapoor02_)


हाल ही में बोनी कपूर ने बेटी खुशी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि हां, खुशी को भी एक्टिंग का काफी शौक है। आप जल्‍द ही इससे जुड़ा एक बड़ा एनाउंसमेंट सुनने वाले हैं।” हालांकि बोनी ने य‍ह भी साफ कर द‍िया क‍ि खुद प्रोड्यूसर होते हुए भी वह खुशी को लॉन्‍च नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि खुशी को कोई और लॉन्च करेगा, जिनकी मैं बहुत इज्जत करता हूं।”
दूसरी तरफ, शनाया कपूर की भी बॉलीवुड में डेब्यू करने की उम्मीद है। उन्होंने फिल्म द गुंजन सक्सेना के लिए डायरेक्टर शरण शर्मा को असिस्ट किया था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे लीड रोल में थे।

Share:

Next Post

दिल्‍ली में मचे उपद्रव को लेकर दर्ज 22 एफआईआर में 37 किसान नेताओं के भी नाम

Thu Jan 28 , 2021
नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी दिल्ली में लाल किला समेत अलग अलग इलाकों में उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उत्पात को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अब तक कुल 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 37 किसान नेताओं के नाम भी हैं। उधर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ […]