img-fluid

लर्निंग लाइसेंस टेस्ट परीक्षा में फर्जीवाड़ा शुरू

November 12, 2026

  • आवेदक की जगह एजेंट दे रहे सवालों के जवाब, वसूल रहे मनमाना शुल्क

उज्जैन। लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को भी एजेंटों ने चकमा देने का रास्ता निकाल लिया है। अब वीडियो कॉल के जरिए आवेदक का चेहरा वेबकैम के सामने दिखाकर उसकी जगह एजेंट खुद परीक्षा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में लर्निंग लाइसेंस के लिए कैमरे के सामने परीक्षा देने की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन अब इसमें भी गड़बड़ी सामने आई है। एजेंट आवेदक को वीडियो कॉल पर जोड़ते हैं।


  • इसके बाद कॉल पर उसका चेहरा कंप्यूटर के वेबकैम के सामने इस तरह दिखाया जाता है कि वह परीक्षा देते हुए नजर आए। जबकि कंप्यूटर पर बैठकर एजेंट खुद सवालों के जवाब देता है। लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट में यातायात नियमों से जुड़े 20 सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें 14 सही करना जरूरी है। एजेंटों को सवालों के जवाब पता होने से वे आसानी से परीक्षा पास करवा देते हैं। इस तरह आवेदक को खुद टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ती। परिवहन विभाग द्वारा आवेदक के बजाए एजेंटों द्वारा परीक्षा देकर पास करवाने का जुगाड़ चल रहा हैं। एजेंटों को सवालों के जवाब पता होने से वे आसानी से परीक्षा पास करवा देते हैं। इस तरह आवेदक को खुद टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ती।

    पहले ओटीपी से करते थे…..
    परिवहन विभाग द्वारा कुछ साल पहले तक लर्निंग लाइसेंस टेस्ट आरटीओ ऑफिस के कक्ष में लिए जाते थे, लेकिन अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन करने के क्रम में कुछ साल पहले लर्निंग लाइसेंस टेस्ट को भी ऑनलाइन कर दिया गया। इसमें ऑनलाइन ही मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए यह टेस्ट देना होता था। एजेंटों द्वारा इस टेस्ट में पास करने की गारंटी दी जाती थी और आवेदक से सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को मांगा जाता था। इसी को ओटीपी दो और लाइसेंस लो का तरीका कहा जाता था। इस गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने वेबकैम निगरानी और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया था, लेकिन नई व्यवस्था में भी एजेंटों ने वीडियो कॉल के जरिए रास्ता निकाल लिया।

    Share:

  • संसाधनों से नहीं, जन सहयोग से बची 15 से अधिक जानें

    Thu Nov 12 , 2026
    बागडिय़ा टॉवर में कल 3 घंटे तक चला मौत और जीवन का संघर्ष-कोतवाली टी आई ने छत पर जाकर कैंसर पीडि़त महिला को बचाया अग्निकांड वाले बागडिय़ा टॉवर की चार मंजिला बिल्डिंग में न इमरजेंसी एग्जिट है न ही फायर सेफ्टी के उपाय-पीछे मिल्कीपुरा के एक दर्जन मुस्लिम युवकों ने किया रोल अदा जान बचाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved