
उज्जैन में सटोरियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई
उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 21 लाख रुपए नकद, 4 किलो सोना और 25 मोबाइल जब्त किए हैं। जीवाजीगंज थाना अन्तर्गत गीता कॉलोनी की इमारत की तीसरी मंजिल पर बड़े पैमाने पर सट्टा चलाया जा रहा था। छापे के दौरान जैसे ही पुलिस पहुंची मुख्य आरोपी रवि सिंधी फरार हो गया। जिस समय पुलिस छापा मार रही थी उस समय कमरे की टाइल्स हिली। पुलिस को कुछ शंका हुई। जब टाइल्स को हटाया गया तो इसमें 4 किलो सोने के अलावा चांदी और नकदी भी मिली।

झंडे लेकर पहुंची थी पुलिस
छापे की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस सादी वर्दी में चुनाव प्रचारक बनकर झंडे बैनर लेकर दबिश देने पहुंची थी।
हमें इसके बारे में काफी समय से जानकारी थी। यह व्यक्ति अवैध सट्टे का कारोबार करता है। इसको पकडऩा मुश्किल था क्योंकि यह दूसरे राज्यों और जि़लों से इसका संचालन करता था। हमने एक संयुक्त अभियान के जरिए इसके घर पर छापेमारी की– मुख्य पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा, उज्जैन, मध्य प्रदेश
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved