img-fluid

जल्दबाजी में लिमिट से ज्यादा बुकिंग

March 12, 2026

  • भ्रामक प्रचार से गैस उपभोक्ता परेशान

पनागर। अमेरिका ईरान युद्ध चलने के कारण लोगों में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार कराया गया कि गैस पेट्रोल और डीजल की भारत मे कमी आ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। इसी भ्रामक सूचनाओं के चलते गैस उपभोक्ता परेशान हैं और जल्दबाजी में लिमिट से ज्यादा बुकिंग कर दी है। पनागर स्थित शिवशान्ति गेस एजेंसी के प्रोप्राइटर विनय खत्री ओर राजेश जैन ने बताया कि ऊपर से ही नए कनेक्शन पर रोक है और व्यावसाहिक गैस को भी अभी बन्द किया गया है लेकिन भ्रामक प्रचार के कारण लोगों ने इतनी ज्यादा बुकिंग कर दी है कि सर्वर चलना बन्द हो गया है जिससे सहूलियत से उपभोक्ताओं को गैस नही मिल पा रही है और एजेंसी संचालकों ने बताया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं ने जो बुकिंग की है उससे ही उन्हें घर पर ही गैस प्राप्त होगी लेकिन लोग एजेंसीयों के बाहर खड़े हैं।


  • ऑटो में दिलेरी से चल रही रिफलिंग
    ब्लैक में गैस बेचने वाले एक नया व्यापार भी कर रहे है जिसमे घरेलू गैस को उपकरणों के माध्यम से चलित सबारी ओर कारो में मंहगे दामो में पलटाया जा रहा है और मुह मांगे रेट पर गैस बेची ओर खरीदी जा रही है जो कि घरेलू गैस का दुरुपयोग है पनागर नगर एवम ग्रामीण में दर्जनों सेंटर संचालित हो रहे है जो पनागर पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है।

    घरेलू सिलेंडर व्यावसाहिक उपयोग
    जानकारी के अनुसार आपूर्ति की बड़ी समस्या होटल, रेस्टोरेंट, चाय दुकानों में लोग घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते नजऱ आ रहे हैं और कमी न हो तो बुकिंग पर बुकिंग करते जा रहे हैं जो एक समस्या बना हुआ है सरकार ने अभी फिलहाल में व्यावसाहिक गैस पर रोक लगा दी है जिसके कारण प्रतिष्ठानों में लोग घरेलू गैस का उपयोग कर रागे है।

    Share:

  • सुपर स्पेशलिटी में शराबखोरी! न्यूरोलॉजी वार्ड से 8 बोतलें मिलने पर मचा हड़कंप

    Thu Mar 12 , 2026
    सुरक्षा पर बड़ा सवाल न्यूरोलॉजी वार्ड में शराब की बोतलें, प्रबंधन बेखबर जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती एक मरीज के पास से आठ शराब की बोतलें मिलने के बाद पूरे वार्ड में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved