बड़ी खबर

आदेश गुप्ता और तेजिंदर बग्गा दोनों चुनाव से भाग रहे हैं: संजय सिंह


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सांसद (AAP MP) संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भाजपा (BJP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (Delhi State President) आदेश गुप्ता (Aadesh Gupta) और भाजपा नेता (BJP Leader) तेजिंदर सिंह बग्गा (Tejinder Singh Bagga) पर चुनाव से भागने (Running from Elections) का आरोप लगाया है (Is Charged)। उन्होंने कहा कि उनकी हालत पर ‘भाग बीजेपी भाग’ फिल्म बनेगी।


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी की हालत पर फिल्म बनेगी ‘भाग बीजेपी भाग’। एमसीडी चुनावों के बाद भाजपा नेता विधानसभा उप चुनाव से भी भाग रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘भाजपा के नेता कह रहे कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के सामने हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, दोनों चुनाव से भाग गए  हैं। भाजपा केजरीवाल मॉडल और सीएम अरविंद केजरीवाल के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाती है।’

संजय सिंह ने कहा कि अभी राजेंद्र नगर में विधानसभा के उप चुनाव की घोषणा हुई है। जितने भी भारतीय जनता पार्टी के तामाम नेता जो दिल्ली में पोल खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद ही खुल गई है। इनमें एक भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दूसरे बग्गा हैं, यह दोनों लोग चुनाव से भाग गए   हैं।

उन्होंने कहा, मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि सुबह से लेकर रात में सोते समय तक खाली आप दिन-रात बोलने का काम करते हैं। इसके अलावा फर्जी और निराधार आरोप लगाने का काम करते हैं। अब आप चुनाव से क्यों भाग रहे हैं। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार हैं। आप आइए और उनका सामना कीजिए। आप भाजपा दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष हैं और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी का नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक हैं, आइए चुनाव लड़िये।

संजय सिंह ने कहा, ‘ मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को यह चुनौती देता हूं कि आप भागिए नहीं आइए राजेंद्र नगर से चुनाव लड़िए। वहां पर चुनाव लड़के दिखाइए। यह लोग दिन रात खाली आरोप लगाकर भागने का काम करते हैं। यह काम ठीक नहीं है।’

Share:

Next Post

सुबह या रात? क्या है दूध पीने का सबसे सही समय जिससे मिले फायदे

Sat May 28 , 2022
नई दिल्ली: दूध हमारे शरीर के लिए सदियों से बहुत फायदेमंद रहा हैः इसलिए सभी लोगों को इसे पीने की सलाह दी जाती है और दूध में विटामिन डी और कैल्शियम (Vitamin D and Calcium) होता है. जिससे यह हमारी हड्डियों को बहुत मजबूत रखता है. यह हमारे शरीर को ऊर्जा देता है और हमें […]