img-fluid

महिला का चेहरा बिगाडऩे वाले दोनों बदमाश धरे गए

June 12, 2022

  • आरोपियों ने पीटने के बाद पीडि़ता के मुंह पर किया था ब्लैड से हमला

भोपाल। टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित रोशनपुरा चौराहा पर गत 9 जून की रात महिला पर पेपर कटर से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इस हमले में महिला के चहरे पर बुरी तरह से चोट आई थी। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पेपर ब्लेड और ऑटो जब्त किया गया है। आरोपियों का एक अन्य साथी फ रार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि 9 जून की शाम रोशनपुरा चौराहे के पास महिला के साथ मार पीट और पेपर-कटर से चेहरे पर वार करने की घटना की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 अलग-अलग टीम का गठन किया था। इस दौरान टीम ने 11-12 जून की दरमियानी रात मुख्य आरोपी बादशाह बेग (38) रोशनपुरा झुग्गी और उसके साथी अजय उर्फ बिट्टी सिबदे (18) निवासी रोशनपुरा झुग्गी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का एक अन्य साथी निखिल अभी फ रार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम संभावित ठिकाने पर भेजी गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पेपर कटर और ऑटो जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि 9 जून की शाम को श्री पैलेस होटेल के पास ऑटो खड़ा करने की बात को लेकर उनका महिला से विवाद हुआ था। महिला द्वारा रोक-टोक करने और चिल्लाचोट करने से उन्हें लगा कि महिला ने बेइज्जती कर दी है। महिला की चिल्लाचोट से बादशाह बेग गुस्से में आ गया था। उसने महिला का वहां निकलने का इंतेजार किया। जैसे ही महिला वहां से जाने के लिए निकली आरोपी ने उस पर पेपर कटर से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और आरोपियों का स्कैच बनाकर इलाके में दिखाया था। ऑटो और चालक का हुलिया भी पीडि़ता से पूछा गया था। चश्मदीदों, सीसीटीवी फु टेज और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान होते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

  • चेहरे पर ब्लेड मारने से घायल महिला से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

    Sun Jun 12 , 2022
    घटना से आहत शिवराज ने अफसरों की बुलाई बैठक भोपाल। राजधानी के शिवाजी नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ से बचाव करने पर तीन बदमाशों ने सीमा सोलंकी के चेहरे पर ब्लेड मार दी। जिससे उसे 120 टांके आए। इस घटना से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद दुखी हैं। वे आज सुबह महिला से मिलने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved