भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चेहरे पर ब्लेड मारने से घायल महिला से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री

  • घटना से आहत शिवराज ने अफसरों की बुलाई बैठक

भोपाल। राजधानी के शिवाजी नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ से बचाव करने पर तीन बदमाशों ने सीमा सोलंकी के चेहरे पर ब्लेड मार दी। जिससे उसे 120 टांके आए। इस घटना से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेहद दुखी हैं। वे आज सुबह महिला से मिलने के लिए पहुंच गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने निवास पर पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों के बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना दिल झकझोर देने वाली है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से कहा कि अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई करें, जो नजीर बने। घटना से मुख्यमंत्री बेहद नाराज थे। बैठक से पहले पुलिस ने सीमा पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों केा गिरफ्तार कर लिया। इससे पुलिस अफसरों पर मुख्यमंत्री की नाराजगी कम हो गई। हालांकि उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि वे महिला अपराध के मामले खुद देखें। अपराधियों केा छोड़ा नहीं जाए। जो लापरवाही करे, उसे भी तत्काल देंखे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री महिला से मिलने के लिए निकल गए।

महिला को देंगे पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा ने अपराधियों से खुद को बचाने का साहस जुटाया। गंभीर घायल होने के बाद भी उसने अपराधियों को भगा दिया। महिला में गजब का साहस है। इसके लिए उसे साहसिक पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार सीमा का इलाज भी कराएगी।

Share:

Next Post

राजधानी में गंद पानी और कम प्रेशर की 80 कालोनियों से शिकायत

Sun Jun 12 , 2022
पाइप लाइन में 10 बड़े लीकेज,150 वॉल्व खराब भोपाल। मानसून आने को है, लेकिन शहर तैयार नहीं है। कोलार व नर्मदा की ग्रेविटी मेन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन में 10 बड़े लीकेज हैं और 150 से ज्यादा वॉल्व खराब हैं। सप्लाई के समय इन वॉल्व से पानी लीकेज होता है और सप्लाई के बाद एयर के […]