img-fluid

दिल्‍ली में 70 हजार में खरीदी किराए की पत्नी, बात नहीं बनी तो कर दी हत्‍या

August 11, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। देश की राजधानी दिल्‍ली इस समय अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। ऐसा ही एक बार फिर दिल दहला देने वाला हत्याकांड (carnage) सामने आया है। व्यक्ति ने पहले तो 70 हजार देकर में खुद के लिए पत्नी खरीदी और फिर उसकी आदतों से गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। महिला का कसूर इतना था की वो अक्सर बिना बताये अपने मायके जाने लगी थी। पत्नी की हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसको जंगल में फेंक दिया।



दिल्ली पुलिस को कॉल आया की फतेहपुर बेरी के पास जंगल के इलाके में एक महिला की लाश मिली है, ऐसी सुनसान इलाके में लाश मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर तुरंत छानबीन शुरू कर दी। जांच में पुलिस ने उस इलाके से आने जाने वाले वाहनों को सर्विलांस में लिया तो पता लगा की शनिवार रात करीब 1.40 बजे एक ऑटो गुजरा है। ऑटो को ट्रैक करने पर सामने आया कि इस ऑटो को दिल्ली के छतरपुर में रहने वाला अरुण चलाता है। पुलिस पूछताछ में फिर अरुण ने जारी राज उगल दिए। अरुण ने बताया कि उसने अपने बहनोई धरमवीर और सत्यवान के साथ मिलकर स्वीटी को पहले मारा और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए इस जंगल में फेंक दिया।

अरुण ने बताया,’धरमवीर अपनी पत्नी के व्यवहार से खुश नहीं था, वो कई महीनों के लिए अपने मायके चली जाती थी। धर्मवीर ने उसको ७० हज़ार में ख़रीदा था।” पुलिस अब उस शख्श को भी ढूंढ रही है जिससे धर्मवीर ने स्वीटी को ख़रीदा था।

Share:

  • ग्रेटर रिंग रोड पर जल्द होगा फैसला- गडकरी

    Fri Aug 11 , 2023
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को अब इंदौर से दो जगह जोड़ेंगे इंदौर।  केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) ने कहा है कि वे इंदौर की ग्रेटर रिंग रोड (Greater Ring Road) (नया बायपास) को लेकर जल्द फैसला लेंगे। फिलहाल यह प्रोजेक्ट मंत्रालय स्तर पर विचाराधीन है। 140 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved