img-fluid

बॉक्स ऑफिस पर छाई बॉर्डर 2 अब OTT पर आने को तैयार, जानिए कब मिल सकता है दर्शकों को बड़ा सरप्राइज

March 16, 2026

नई दिल्ली : सनी देओल (Sunny Deol) की देशभक्ति (Patriotism) से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी। लंबे समय से इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर देखने का इंतजार किया जा रहा था और अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो सकती है, जिससे घर बैठे दर्शक भी इस बड़े बजट की फिल्म का आनंद ले सकेंगे। यह खबर खास तौर पर उन फैंस के लिए खुशी की बात है जो सनी देओल (Sunny Deol) की दमदार देशभक्ति फिल्मों को पसंद करते हैं।

सनी देओल वरुण धवन दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 26 जनवरी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और खास तौर पर इसकी कहानी संगीत और दमदार अभिनय की काफी तारीफ हुई। फिल्म ने दर्शकों को 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की यादें ताजा करा दीं। यही वजह रही कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की और देशभक्ति के जज्बे से भरी कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया।

अब खबर है कि यह फिल्म जल्द ही OTT पर रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 इसी हफ्ते शुक्रवार 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स या प्लेटफॉर्म की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन अगर यह खबर सही साबित होती है तो दर्शकों को इस हफ्ते बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। खास तौर पर वे लोग जो किसी कारण से सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए थे उनके लिए यह अच्छी खबर मानी जा रही है।

फिल्म की बात करें तो बॉर्डर 2 को बड़े पैमाने पर बनाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया गया था। फिल्म का निर्माण जेपी दत्ता ने टी सीरीज के साथ मिलकर किया जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने संभाला। फिल्म की कहानी में इस बार देश की तीनों सेनाओं जल स्थल और वायु की बहादुरी को दिखाया गया है। कई ऐसे भावुक दृश्य भी फिल्म में हैं जो दर्शकों की आंखें नम कर देते हैं। खास तौर पर वह सीन जिसमें बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है थिएटर में बैठे दर्शकों को बेहद भावुक कर गया था।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार बॉर्डर 2 ने दुनियाभर में करीब 446 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों में गिना गया। दमदार स्टारकास्ट के साथ फिल्म में मोना सिंह सोनम बाजवा अन्या सिंह प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

वहीं अगर सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनके पास शशांक उदयपुरकर के निर्देशन में बन रही फिल्म गबरू है जो जल्द रिलीज हो सकती है। इसके अलावा आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 भी काफी चर्चा में है जिसमें उनके साथ शबाना आजमी और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। यह एक भावनात्मक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बताई जा रही है जो सनी देओल के दिल के बेहद करीब मानी जा रही है।

 


  • इसके अलावा सनी देओल नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का में भी नजर आएंगे जिसमें वह एक बार फिर वकील की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में होंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और अब इसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में सनी देओल लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

     

    Share:

  • मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

    Mon Mar 16 , 2026
    मुरादाबाद. लखनऊ-दिल्ली (Lucknow–Delhi) नेशनल हाईवे (National Highway) पर रामपुर की तरफ से आ रही कार (Car) ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor-Trolley) में घुस गई। इसमें चार लोगों (Four Youths) की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के निवासी के तौर पर हुई है। सोमवार सुबह मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पासतेज रफ्तार कार आगे चल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved