विदेश

Boyfriend ने Girlfriend को चलती कार की छत पर बांधकर शहर में घुमाया

मॉस्को। अक्सर अपने प्‍यार के बीच प्रेमी और प्रेमिका के बीच अजीब कारनामें करते देखा होगा, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर अलग ही देखने को मिल रहा हैं। रूस (Russia) के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने ऐसा ही कुछ किया जो ना सिर्फ वायरल हो गया बल्कि लोग उसकी आलोचना भी करने लगे। इस युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत पर बांध दिया इसके बाद पूरे शहर में घुमाया। यहां तक कि इस घटना का वीडियो युवक ने खुद शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sergey Kosenko (@sergey_kosenko)


बताया जा रहा है कि रूस निवासी सर्गेई कोसेन्को (Sergey Kosenko) सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने खुद ही इस अजीब Trust Test का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इंफ्लुएंसर चलती कार की छत पर एक लड़की को बांधकर घुमा रहा है। कार जैसे ही लोगों के बीच से गुजरती है, सब उसे देखते रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर आधिकांश लोगों ने आपत्ति जताई है।



सर्गेई अपनी गर्लफ्रेंड को कार की छत से बांधकर मॉस्को की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सर्गेई का एक हाथ, हथकड़ी से उनकी गर्लफ्रेंड के हाथ से बंधा है. लड़की को छत पर रस्सी और टेप से भी बांधा गया था, ताकि उसके गिरने की कोई आशंका न रहे. कार को सर्गेई खुद ड्राइव कर रहे थे।

Share:

Next Post

कश्मीर से अनुच्छेद 370 बहाली के लिए पाकिस्‍तान ने लिखी संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी

Thu Aug 5 , 2021
इस्लामाबाद। कश्मीर (Kashmir) को लेकर पाकिस्तान(Pakistan) ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र(UN) से मदद मांगी है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी (Pakistan’s letter to the United Nations) लिखते हुए कहा है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से बहाल (Article 370 should be reinstated) हो। इस चिट्ठी के माध्यम से पाकिस्तान(Pakistan) ने भारत […]