
पटना: बिहार की राजधानी पटना जहां बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थी सोमवार को बीपीएससी ऑफिस के बाहर वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को रोका, जिसके बाद सड़क पर बवाल बढ़ गया. बताया जा रहा है कि बीपीएससी कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच जमकर नोक-झोंक हुई. पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने के लिए लिए लाठीचार्ज भी कर दिया, जिसके बाद अभ्यर्थी और उग्र हो गए. इस दौरान कई शिक्षक अभ्यर्थियों को चोट लगी है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved