भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ब्राह्मण समाज बनवाएगा सीधी पेशाब कांड के आरोपी का टूटा घर

भोपाल। सीधी पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला का प्रशासन ने घर तोड़ दिया है। इसके बाद से ब्राह्मण समाज उसकी मदद के लिए आगे आया है। घर टूटने के बाद परिवार की 6 महिलाओं एक पेड़ के पास में खुले आसमान के नीचे गैस के चूल्हे पर खाना पकाते फोटो सामने आया है। इसके बाद ब्राह्मण समाज ने टूटा घर बनवाने की तैयारी कर ली है। सीधी से 20 किमी दूर आरोपी प्रवेश शुक्ला का कुबरी गांव है। इससे 2 किमी दूर पीडि़त आदिवासी का करौंदी गांव है। भाजपा कार्यकर्ता रहे आरोपी प्रवेश शुक्ला के परिजनों को ब्राह्मण सभा करीब साढ़े तीन लाख रुपए की मदद दे चुकी है। आरोपी के पिता ने कहा कि वह गुनहगार है तो कड़ी से कड़ी सजा मिले, लेकिन ये घर तो मेरी विधवा मां ने मुआवजे के पैसे से बनवाया था। इसमें प्रवेश का एक रुपया भी नहीं लगा था।


विंध्य में एकजुट हो रहा समाज
सीधी कांड के बाद से ब्राह्मण समाज एकजुट हो रहा है। समाज ने आदिवासी के साथ किए गए बर्ताव की घोर निंदा की है साथ ही आरोपी को कठारे सजा की मांग की है। जबकि भरी बारिश में घर तोडऩे की ब्राह्मण समाज ने सही नहीं ठहराया है। इस घटना को लेकर विंध्य का ब्राह्मण समाज एकजुट हो रहा है। एकजुटता का प्रमाण है कि ब्राह्मण सभा ने आरोपी के परिजनों को 3 लाख से ज्यादा की मदद पहुंचा दी है। साथ ही टूटा घर बनवाने की जिम्मेदारी उठाई है। खास बात यह है कि विंध्य में सबसे ज्यादा ब्राह्मण नेता भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर मुंह नहीं खोला है। यहां तक कि मप्र भाजपा ने आरोपी का घर तोड़े जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल राजनीतिक दल सीधी कांड का सियासी लाभ लेने में जुट गए हैं।

Share:

Next Post

मप्र में एक विधायक और एक मीसाबंदी सरकार से चवन्नी भी नहीं लेेते

Sun Jul 9 , 2023
मीसाबंदी के नाम पर फर्जी पेंशन लेने के लगते रहते हंै कई नेताओं पर आरोप समाज कल्याण पर खर्च करते हैं राशि… विधानसभा में विधायक करते हैं वेतन-भत्ते बढ़ाने की मांग भोपाल। देश में आपातकाल में मीसा कानून के तहत जेल जाने वालों को सरकारें मीसाबंदी पेंशन देती हैं। जिनमें से ज्यादातर राजनीतिक पृष्ठभूमि से […]