
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दिनों कर्नाटक दौरे से ठीक पहले बेंगलुरु में जिलेटिन की छड़ें मिलने के मामले में जांच चल रही है. इस बीच राज्य के 6 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में चूक को देखते हुए जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. पीएम मोदी के तय दौरे के दौरान बेंगलुरु के बाहरी इलाके में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं.
बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आर श्रीनिवास गौड़ा के आदेश के बाद, एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI), एक असिस्टेंट पुलिस सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 4 कांस्टेबल को कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. यह घटना 10 मई को हुई थी, जब कनकपुरा रोड के पास जंगल वाले इलाके से सटी एक कच्ची सड़क से 20 फीट की दूरी पर जिलेटिन की 2 छड़ें, 6 अगरबत्तियां, एक माचिस, सेलोफेन टेप, एक बैटरी पैक, तार और एक सर्किट बोर्ड जैसी दिखने वाली चीजें मिली थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved