img-fluid

पुलिसवालों पर पत्थर से हमला, धक्के देकर गड्ढे में गिराया, लाल किले में उपद्रव का VIDEO VIRAL

January 27, 2021

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के नाम पर हिंसा का वो तांडव हुआ जिसने देश को शर्मसार कर दिया। लाल किले में उपद्रवियों के हंगामे की तस्वीर अब सामने आ रही है। उपद्रवियों ने लाल किले के एंट्री प्वाइंट को तहत नहस कर दिया। मशीनें तोड़ दी है। बैरिकेड्स तोड़ दी है।

पुलिस अब इन स्थानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। ताकि बदमाशों और उपद्रवियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा किया जा सके। यही नहीं लाल किले के एक किनारे पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी एक गड्ढे के ऊपर फंस गए थे। यहां से उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे देकर गिरा गिया।

वीडियो को देखकर पता चलता है पुलिस वालों को दंगाइयों ने 20 फीट ऊंची लाल किले के दीवार से धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग के पास चिपक गए थे और सामने से उपद्रवी उन्हें पीछे धकेल रहे थे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों गड्ढ़े में गिर गए। उन्हें गंभीर चोटे लगी हैं। अभी गड्ढे में पुलिसकर्मियों के पैरों का निशान देखा जा सकता है।

वीडियो में दिख रहा है कि लाल किले के कैंपस के अंदर सुरक्षाकर्मी एक किनारे पर फंसे हैं, यहां प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर डंडों से हमला कर रहे हैं। पुलिसकर्मी बचने के लिए किनारे आ जाते हैं। इसके बावजूद उपद्रवी नहीं रूकते हैं। उपद्रवी इतनी संख्या में हैं कि पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ते हैं। लाठियों की चोट से कई पुलिसकर्मी कई फीट गहरे गड्ढे में गिर जाते हैं। इसके बावजूद उपद्रवियों का हमला जारी रहता है और वे बैरिकेड तोड़ देते हैं।

Share:

  • दिल्ली हिंसाः किसकी जिम्मेदारी

    Wed Jan 27 , 2021
    – डा. रमेश ठाकुर लालकिले पर बवाल, आंदोलन पर उठा सवाल- यही इस वक्त चर्चा में है। शायद कुछ दिनों तक रहेगा भी। पाकिस्तान भी आज हमारी अंदरूनी हरकतों पर हंस रहा है। उनकी मीडिया हमारे लोकतंत्र पर चटकारे ले रहा है, उपहास और तिरस्कार कर रहा है। गनीमत इस बात की समझें कि इसबार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved