
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल(General Secretary KC Venugopal) ने शनिवार को एक पत्र जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृजलाल खाबरी को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में कांग्रेस की करारी हार के बाद अजय लल्लू ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved