img-fluid

जनगणना कार्यों में लाएं गति, समय सीमा का रखें विशेष ध्यान:निगमायुक्त

May 04, 2026

जबलपुर। नगर निगम के आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार ने जनगणना कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राष्ट्र के विकास में जनगणना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



  • निगमायुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवंटित क्षेत्रों में जनगणना के प्रत्येक चरण को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने जोर दिया कि प्रगणकों द्वारा एकत्रित किया जा रहा डाटा पूरी तरह सटीक और त्रुटिहीन होना चाहिए, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें। उन्होंने संभागीय अधिकारियों को स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण करने और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कार्य को सुगम बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह भविष्य की जनकल्याणकारी नीतियों का आधार है। सभी अधिकारी इसे मिशन मोड में लें और टीम भावना के साथ कार्य को समय पर पूरा करें।

    Share:

  • भाजपा की 'नवीन' नीति ने कैसे बदला पश्चिम बंगाल का गणित? बिहार ने अंदर से झोंकी थी ताकत

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। बिहार की कुर्सी के बाद अब पश्चिम बंगाल की चाबी। भारतीय जनता पार्टी की ‘नवीन नीति’ की दूसरी बड़ी सफलता सामने दिख रही है। बिहार में नीतीश कुमार को हटा पहली बार भाजपाई मुख्यमंत्री बनाने के पीछे नए-नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन की कितनी भूमिका थी, इसपर पार्टी में कोई कुछ बोलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved