img-fluid

प्यार के आगे तोड़ा फैंस से किया वादा; राशिद खान ने काबुल में रचाई शादी

October 04, 2024

नई दिल्‍ली। Rashid Khan Marriage-मैं सगाई और शादी तब करूंगा जब अफगानिस्तान वर्ल्ड कप (Afghanistan world cup) जीतेगा…2020 में अफगानिस्तान ने ये वादा अपने फैंस से किया था। मगर 3 अक्टूबर की रात उन्होंने अपने इस वादे को तोड़ काबुल में शादी रचाई। बताया जा रहा है कि राशिद ने पख्तून रीति-रिवाजों से शादी की और इस दौरान उनके तीन और भाईयों की भी शादी हुई। राशिद खान के रिसेप्शन के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी देखने को मिल रहे हैं। राशिद ने अपनी शादी बेहद ही ग्रैंड अंदाज में की है।



  • अफगानिस्तान की टीम भले ही अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई हो, मगर इस एशियाई टीम ने पिछले दो आईसीसी इवेंट में अपना लोहा जरूर मनवाया है। भारत में हुए वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर सबको हैरान कर दिया था। वहीं इसी साल वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम जगह बनाने में कामयाब रही थी। यह पहला मौका था जब अफगानिस्तान ने किसी आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई हो।

    बात राशिद खान की करें तो वह अपनी घूमती गेंदों पर पूरी दुनिया को नचा चुके हैं। वह अफगानिस्तान के अलावा दुनियाभर की टी20 लीग में हिस्सा लेंते हैं। 26 साल के राशिद अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान हैं। वह अभी तक अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में 376 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 में वह 613 विकेट हासिल कर चुके हैं।

    Share:

  • MP : उमरिया जिले में सरकारी डॉक्टर रिश्‍वत लेते गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले ले रहा था घूस

    Fri Oct 4 , 2024
    उमरिया । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया जिले (Umaria district) में एक सरकारी डॉक्टर (Government Doctor) को 3000 हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते पकड़ा गया है. डॉक्टर ने एक शख्स से उसके भतीजे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज में घूस मांगी थी. पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि मानपुर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved