img-fluid

साले ने तलवार से किया हमला

February 24, 2022

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्रातंर्गत घुन्सौर में एक युवक ने अपने जीजा से विवाद करते हुए उसके छोटे भाई पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी की तलाश राजौ मल्लाह उम्र 32 वर्ष निवासी घुन्सौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9 बजे उसके पडा़ेस में बड़े भाई सीताराम का साला वीरन रहता है, जो किसी बात को लेकर उसके बड़े भाई से वीरन विवाद कर रहा था। उसे देखकर वीरन उसके साथ गाली गलोज करने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो वीरन ने तलवार जैसी चीज से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी। उसकी पत्नी दुर्गा मल्लाह, पिताजी डब्बू मल्लाह ने बीच बचाव किये तो वीरन जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

Share:

  • पुराण सुनने गया परिवार चोरों ने किया माल साफ

    Thu Feb 24 , 2022
    तिलवारा की सोनी कालोनी के सूने घर में वारदात जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्रातंर्गत सोनी कालोनी में एक पांडे परिवार भागवत कथा पुराण सुनने अपने सिहोरा दिनारी खमरिया में अपने रिश्तेदार के यहां गया तो यहां सूने पन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिये। पीडि़त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved