img-fluid

साली को जंगल घुमाने के बहाने जीजा ने की घिनौनी हरकत, पुलिस ने दबोचा

November 12, 2022

दमोह । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दूर के रिश्ते में जीजा लगने वाले आरोपी ने साली से रेप कर दिया। वह उसे घुमाने के बहाने लेकर गया था और जंगल में घिनौनी हरकत (mischief in the woods) को अंजाम दिया। जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो वह शहर छोड़कर भागने वाला था, पुलिस ने उसे तेंदुखेड़ा (Tendukheda) बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार मामला दमोह (Damoh) जिले के तेंदुखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके साथ बटियागढ़ थाना के घूघस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी दूर की रिश्तेदारी मे उसका जीजा लगता है। युवती ने बताया कि आरोपी उसके घर आया था। उसने घुमाने की बात कही और साथ ले गया। थोड़ी दूर जाकर वह उसे जंगल में ले गया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर उसने मेरा रेप किया। वह जैसे-तैसे घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे थाने लाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 , 376 क , 376 एफ 2 , 354 , 354 क , 366 , 509 , 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ पहले भी बहोरीबंद थाना सिहोरा जिला जबलपुर में 7 किलो से अधिक गांजा तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। इधर आरोपी जीजा को जैसे ही पता चला कि साली ने पुलिस में शिकायत कर दी है तो वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। वह तेंदूखेड़ा से बस में सवार होकर जबलपुर होते हुए दूसरे राज्य जा रहा था। पुलिस ने सूचना के बाद उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

Share:

  • दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर माइनस तापमान में भी हुई 100% वोटिंग

    Sat Nov 12 , 2022
    शिमला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के टशीगंग पोलिंग बूथ पर एक बार फिर शत प्रतिशत मतदान (100 percent voting) हुआ है, यह विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है, पिछले लोकसभा और विधानसभा (Lok Sabha and Legislative Assembly) में भी यहां 100 प्रतिशत मतदान हुआ था. लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र का यह इलाका ठंडा रेगिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved