img-fluid

देवर ने भाभी के 50 लाख के जेवर हड़पे

October 19, 2026

  • बिल्डर पति नितिन ढिमोले को झूठे केस में फंसाने की धमकी

जबलपुर। गोरखपुर में रहने वाले ढिमोले परिवार में एक महिला के 50 लाख के जेवर उसके रिश्ते के देवर ने हड़प लिए। रिश्तेदारी में विश्वास होने पर भाभी ने अपने देवर को जेवर दिए थे ताकि उसका काम चल जाए लेकिन जब जेवर वापस मांगे तो वह जेवर देने से मुकर गया। यहां तक मामला सीमित नहीं रहा, जहां देवर उसके बिल्डर पति को झूठे केस में फंसवाने की धमकी देने लगा। थक-हारकर महिला ने मामला पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया।


  • गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि संजीवनीनगर निवासी प्रियंका ढिमोले ने कालीमठ मदनमहल निवासी शिवम ढिमोले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका कहना था कि वह रिश्ते का देवर लगता है। पारिवारिक संबंध होने से उसके परिवार वाले शिवम ढिमोले पर विश्वास करते थे। शिवम उसके पति नितिन ढिमोले के आफिस में काम करता था, जो समय समय पर पति से आर्थिक सहायता लेता रहा। 8 सितंबर 23 को दोपहर लगभग 12 बजे शिवम घर आकर पति नितिन से रूपये की आवश्यकता होने पर रूपये उधार मांगने लगा। पति ने कहा कि अभी पैसे नहीं है। जब होंगे तो देने के लिये कहा। शिवम अत्यंत भावुक होकर उससे कहा कि आप अपने गहने दे दीजिये। इससे ऋ़ण लेकर 6-7 माह में गहने वापस करने कहा। शिवम के कहे अनुसार उसे रूपये की आवश्यकता होने से वह एवं उसके पति ने शिवम को हीरे एवं स्वर्ण आभूषण, जिसमें डायमंड ईयर रिंग 1 जोड़ी, सोने का हार तथा मैचिंग के 2 ईयर रिंग, कड़ा 2 नग, 1 चैन, डायमंड रिंग 1 नग, सोने की अंगूठी 4 नग, ब्रेसलेट 1 नग, कुल वजनी लगभग 30 तोला सोना व हीरे के आभूषण कीमती लगभग 50 लाख रूपये के शिवम को दे दिये। उसने आभूषण देते समय अपने मोबाइल में आभूषणों की फोटो ली थी। शिवम द्वारा उक्त आभूषण मणप्पुरम फाईनेंस लिमिटेड शाखा कटंगा में गिरवी रखकर ऋण प्राप्त किया था। शिवम द्वारा दिये गये समय के बाद उसने शिवम से अपने गहने मांगे तो आभूषण लाकर देने के लिये कहा। इस तरह 3 वर्ष हो गये, शिवम ने उसके गहने उसे वापस नहीं किये बल्की उन्ही गहनों से मणप्पुरम फाईनेंस लिमिटेड शाखा कटंगा गोरखपुर से और ऋण लेता रहा। 3 माह पहले उसने शिवम से अपने गहने वापस मांगने पर गहने वापस करने से मना कर दिया। गहने वापस मांगने पर उसके पति नितिन ढिमोले को झूठे केस में फसाने की धमकी दिया। षिवम ढिमोले विश्वास में लेकर उससे आभूषण प्राप्त लेकर वापस नहीं कर रहा है।

    Share:

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा, अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई (Mumbai) के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी (Firing) के बाद मामला चर्चा में है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधू (Harman Sandhu) ने लेने का दावा किया है। घटना के बाद कॉकरोच जनता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved