
चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को पंजाब के तरनतारन सेक्टर में (In Tarntaran Sector of Punjab) अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़े गए (Caught at International Border) दो पाकिस्तानी नागरिकों को (Two Pakistani Nationals) पाकिस्तानी रेंजर्स को (To Pakistani Rangers) सौंप दिया (Handed Over) । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों पाकिस्तानी सोमवार को सीमा पार कर अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। उनकी पहचान 25 साल के सबीब खान और 21 साल के मोहम्मद चांद के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान, यह पुष्टि की गई थी कि वे व्यक्तिगत सामान और 1,000 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा ले जा रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved