img-fluid

BSNL ने लॉन्च किया iPhone से भी महंगा फोन, कीमत 1,34,166 रुपए

July 09, 2026

डेस्क: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है. यह सैटेलाइट फोन कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है, सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल बिना इजाजत के आम जनता नहीं कर सकती है. टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) से साफ तौर पर कहा है कि इजाजत मिलने के बाद ही यूज़र्स या संस्थाएं इस सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर सकती हैं.

आप चलते-फिरते कम्युनिकेशन नेटवर्क से जुड़ सकते हैं, यहां तक कि उन इलाकों में भी जहां जमीनी नेटवर्क नहीं होते. आप कहीं भी वॉइस कॉल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सपोर्ट पा सकते हैं. BSNL सैटेलाइट फोन इस्तेमाल करने पर यूज़र्स को लंबी बैटरी लाइफ़ भी मिलती है. सैटेलाइट नेटवर्क उन क्षेत्रों तक पहुंच सकते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच सकते.


  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी का ये सैटेलाइट फोन 1 लाख 34 हजार 166 रुपए में लॉन्च किया गया है, इस कीमत में टैक्स शामिल है. कीमत के लिहाज से देखा जाए तो ये फोन Apple iPhone 17, iPhone 17 Pro और Samsung के लेटेस्ट Galaxy S26 Ultra से भी महंगा है.

    इस सैटेलाइट फ़ोन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी BSNL ऑफ़िस जा सकते हैं या फिर ज्यादा जानकारी के लिए, आप 9768866652 पर कॉल कर सकते हैं. BSNL ने एक पोस्ट में कहा है कि यह डिफेंस, समुद्री कामों, आपदा के समय मदद, माइनिंग, दूर-दराज के इलाकों में काम, तीर्थयात्रियों और एडवेंचर ट्रैवल के लिए बहुत अच्छा है.

    सैटेलाइट फोन मजबूत और टिकाऊ है. हालांकि, यदि आप सैटेलाइट फोन की तलाश में हैं, तो यह आपको भारत में इतनी आसानी से नहीं मिलेगा. भारत सरकार किसी को भी सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल ऐसे ही करने की इजाजत नहीं देती है. BSNL ने लगभग 99,000 साइट्स लॉन्च की हैं और यूज़र्स को 4G सर्विस देने के लिए उन्हें शुरू भी कर दिया है.

    Share:

  • इंदौर: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 45 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Thu Jul 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) के नाम पर रिटायर रेलवे अधिकारी (Retired Railway Officer) से 45 लाख रुपये की साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) के मामले में स्टेट साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved