img-fluid

इंदौर: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 45 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

July 09, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) के नाम पर रिटायर रेलवे अधिकारी (Retired Railway Officer) से 45 लाख रुपये की साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) के मामले में स्टेट साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी TRAI का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।


  • मामला इंदौर के एक सेवानिवृत्त रेलवे मंडल संरक्षा अधिकारी से जुड़ा है, जो अकेले रहते हैं और उनके बच्चे विदेश में हैं। 9 अगस्त 2025 को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को TRAI का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके मोबाइल नंबर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे हैं। इसके बाद उन्हें वीडियो कॉल और स्काइप के जरिए लगातार करीब 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया गया। साइबर ठगों ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कहकर बुजुर्ग से उनकी चल-अचल संपत्ति की पूरी जानकारी हासिल की और दबाव बनाकर 45 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत मिलने के बाद स्टेट साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया। अब तक पीड़ित को 15 लाख रुपये रिफंड कराए जा चुके हैं। जांच के दौरान अहमदाबाद निवासी हीरल कंसारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई कंपनियां संचालित करता था और उसके खिलाफ गुजरात और हरियाणा में भी साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज मिले हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    Share:

  • उत्तराखंड देश का छठा पूरी तरह साक्षर राज्य बना, जानें साक्षरता दर

    Thu Jul 9 , 2026
    डेस्क: उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है. उत्तराखंड का नाम देश के साक्षर राज्यों की सूची में दर्ज हो गया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और ‘ULLAS’ (समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ) कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड को देश के छठे पूरी तरह साक्षर राज्य के तौर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved