
निमाड़ क्षेत्र के नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (Bahujan Samajwadi Party) को प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। आज पूर्व मंत्री सचिन यादव (Sachin Yadav) की मौजूदगी में कमलनाथ (Kamal Nath) ने निमाड़ क्षेत्र के नेताओं को भोपाल (Bhopal) में कांग्रेस (Congress) की सदयता दिलाई।
शुक्रवार को भोपाल में खरगोन जिले के बसपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिसमें निमाड़ क्षेत्र के बसपा के पूर्व मध्यप्रदेश प्रभारी व पूर्व प्रदेश महासचिव भगवान बड़ौले, कसरावद ब्लॉक अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी मिथुन बगलाना, रामप्रसाद गांगले समेत कुल 29 सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved