img-fluid

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को आएगा आम बजट

January 06, 2021

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट 1 फरवरी 2021 को आएगा। बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी से होगी। बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला भाग 29 जनवरी को शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र का दूसरा भाग आठ मार्च को शुरू होकर आठ अप्रैल तक चलेगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने इन तारीखों की सिफारिश की है। इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट लेगी। संसद में बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार सत्र के पहले दिन 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। बजट प्रस्तावों पर चर्चा सत्र के दूसरे हिस्से में होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कह चुकी हैं कि इस बार का बजट अभूतपूर्व होगा। सरकार के पास पैसे की तंगी को देखते हुए माना जा रहा है कि बजट में कोविड सरचार्ज लग सकता है।

खबर के मुताबिक CCPA ने कहा है कि सत्र के दौरान कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पिछले साल मानसून सत्र में कोरोना को लेकर जो सावधानियां बरती गई थीं, वे सावधानियां कम से कम बजट सत्र के पहले हिस्से में भी बरती जाएंगी। मानसून सत्र में सुबह राज्यसभा बैठती थी और दोपहर में लोकसभा।

कोरोना की वजह से सरकार ने नवंबर-दिसंबर में होने वाला शीत सत्र रद्द कर दिया था। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि सभी पार्टियां सत्र रद्द करने पर राजी हैं। हालांकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश और तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सरकार ने फैसला करने से पहले किसी भी विपक्षी दल के साथ बात नहीं की। कोरोना के दौरान पिछले साल संसद के दो सत्र हुए हैं, बजट सत्र और मानसून सत्र। बजट सत्र 31 दिनों का होना था, लेकिन उसे घटा कर 23 दिन कर दिया गया था। मानसून सत्र भी 19 दिनों के बजाय 10 दिन ही चला था।

Share:

  • इंदौर को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री 

    Wed Jan 6 , 2021
    भोपाल ! मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि संस्कारी, सेवाभावी और सपनों के शहर इंदौर को विश्व का सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा। इंदौर मेट्रो का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। इंदौर में यातायात को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में कार्ययोजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। केबल कार का कार्य प्रारंभ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved