
भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2022-23 का बजट सिर्फ एक वर्ष का बजट नहीं है, बल्कि इसमें आगामी 25 वर्षों तक देश को तरक्की के रास्ते पर दौड़ाने वाली दृष्टि भी है। केंद्र सरकार ने अधोसंरचना के विकास और विस्तार के लिए 35 हजार करोड़ का प्रावधान किया है और आने वाले साल में देश की अर्थव्यवस्था 9.2 प्रतिशत की दर से विकास करेगी, जो दुनिया के विकसित देशों से भी ज्यादा है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ का बजट आवंटित कर केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र में खेती को संजीवनी देने तथा पेयजल संकट के स्थायी समाधान का प्रयास किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved