
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवा कांग्रेस ने संगठन विस्तार के नाम पर थोकबंद नियुक्तियां कर दी है। इसमें 15 महासचिव और 50 सचिव तक बना डाले हैं। इन नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस में अंदरखाने चर्चा है।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने बताया कि 16 पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरसिंहपुर की मोना कौरव, विदिशा के शिवेंद्र प्रताप सिंह, शहडोल के सौरव सिंह बुंदेला, सागर के प्रशांत पाराशर, देवास के अकरम खान, टीकमगढ़ के शाश्वत सिंह बुंदेला, सीधी के प्रकाश परिहार, रतलाम के किशन सिंगार, जबलपुर के रिजवान अली, भोपाल के विमल बाथम और गौरव सिंह चौहान, सीहोर के विजेंद्र उइके, सिवनी के अंकित सिंह ठाकुर, रायसेन के परेश नागर और ग्वालियर के मुनेंद्र यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसी तरह अन्य जिलों से 50 सचिव बनाए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved