
सीधी। सीधी जिले में शुक्रवार को एक और सड़क हादसा हो गया। यहां दोपहर में एक यात्री बस पलट गई। बस सीधी से डागा जा रही थी। यहां रफ्तार तेज होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े और सभी को बस से बाहर निकाला। उसमें से 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
ग्रामीण समाजसेवी प्रभात वर्मा ने बताया कि यह हादसा सेमरिया के मध्यांचल ग्रामीण बैंक के पास हुआ है। घायलों को प्राइवेट और सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में ले जाया गया है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved