
सतना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बड़ा हादसा होते-होते बचा है। दरअसल, सतना जिले के रहिकवारा गांव (Rahikwara village in Satna district) के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 30 घायल हुए हैं। हादसे में घायल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद (Community Health Center Nagod) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस कोटा से सतना (Kota to Satna) जा रही थी।
दुर्घटनाग्रस्त बस कोटा कोच की बताई जा रही है। घायलों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भीषण सड़क हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved