img-fluid

इंडोनेशिया में पहाड़ी से पलटी बस, 12 की मौत व घायल हुए कई लोग

May 06, 2025

पडांग। इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब 34 यात्रियों को लेकर जा रही बस पहाड़ी से नीचे पलट गई। बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है।

पश्चिमी सुमात्रा यातायात पुलिस के निदेशक रेजा चैरुल अकबर सिदिक ने बताया कि बस उत्तरी सुमात्रा प्रांत के मेदान से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जा रही थी। इसी दौरान पश्चिमी सुमात्रा के पडांग शहर में एक बस टर्मिनल के पास उसके ब्रेक में शायद खराबी आ गई। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


हादसे में जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि ब्रेक में खराबी आने के बाद पडांग में कई खड़ी पहाड़ियों वाले क्षेत्र में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि 23 घायलों सहित सभी पीड़ितों को पास के दो अस्पतालों में ले जाया गया। सिदिक ने कहा कि 13 घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं जिनका इलाज किया गया है। चालक समेत कई लोगों की हालत गंभीर है।

Share:

  • बांग्लादेश में 4 महीने बाद हुई खालिदा जिया की एंट्री, BNP नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान

    Tue May 6 , 2025
    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लंदन में 4 महीने तक इलाज कराने के बाद मंगलवार को स्वदेश लौट आईं। पार्टी नेता ने उम्मीद जताई कि उनकी वापसी से देश में लोकतंत्र की बहाली में मदद मिलेगी। जिया बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए 8 जनवरी को लंदन गई थीं और उन्हें ‘लंदन क्लीनिक’ में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved