
विदिशा। इंदौर से सागर जा रही स्लीपर बस आज सुबह तड़के करीब 5: 45 बजे हिरनई गांव के पास हाईवे पर पलट गई। जिससे 13 यात्री घायल हो गई। इनमें तीन की हालत गंभीर है। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह हाईवे की रेलिंग से टकराकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। जिसे जेसीबी से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक बस का ड्राइवर नशे में था। अंधेरा होने के कारण हिरनई गांव के पास हाईवे पर टर्न लेते समय उसका बस पर नियंत्रण नहीं रहा। बस में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। जिसमें से 13 यात्री घायल हुए हैं। 3 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी, एएसपी, तहसीलदार सहित कई थानों के टीआई और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved