img-fluid

इन्दौर-भोपाल से गई बसें पलटीं, कई घायल, बुलंदशहर में दो जवानों को रौंदा

February 02, 2021

सोमवार। बीती रात दो अलग-अलग जगह हुए सडक़ हादसों में 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्दौर से गोधरा जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर भोपाल से जोधपुर जा रही एक बस कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।


बुलंदशहर : ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते तैनात किए गए पीएसी के जवानों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को भी अस्पताल भेजा गया। मृतक पीएसी के दोनों जवान प्रवीण कुमार (22 वर्ष) और प्रवीण कुमार (21 वर्ष) गाजियाबाद के रहने वाले थे। दोनों मृतक जवान पीएसी 38 बटालियन अलीगढ़ के हैं।

Share:

  • आईएसएल-7 : जमशेदपुर ने ओडिशा एफसी को 1-0 से हराया

    Tue Feb 2 , 2021
    गोवा। जमशेदपुर एफसी ने जीत की पटरी पर लौटते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार रात यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 1-0 से हरा दिया। जमशेदपुर के लिए यह विजयी गोल मोहम्मद मोबाशिर रहमान ने किया। जमशेदपुर की 15 मैचों में यह चौथी जीत है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved