img-fluid

6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, अजित पवार की बारामती सीट पर इस दिन होगी वोटिंग

March 15, 2026

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (election Commission) ने चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी राज्यों में मतदान अप्रैल के महीने में होंगे। इसके साथ ही छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है। महाराष्ट्र और गुजरात की दो-दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

वहीं, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट उपचुनाव होना है। ये सभी सीटें तत्कालीन विधायकों के निधन से खाली हुई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव दो चरण में होंगे। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में पहले चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।


  • अजित पवार की बारामती सीट पर दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। अजित की जगह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुनेत्रा पवार का इस सीट से चुनाव लड़ना तय है। वह एनसीपी विधायक दल की अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके लिए इस चुनाव में जीत हासिल करना बहुत मुश्किल नहीं होगा।

    Share:

  • CM मोहन यादव ने 363 करोड़ की दी सौगात, रोप-वे और 2 सांदीपनी स्कूल की घोषणा

    Sun Mar 15 , 2026
    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर पहुंचकर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 363 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए रोपवे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved