
इंदौर। भंवरकुआं क्षेत्र के अतंर्गत कुशवाह का बगीचा में कल रात गोली चलाए जाने की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और काफी छानबीन की गई, लेकिन अहम जानकारी नहीं मिल पाई। थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि कल रात राहुल गांधी नगर में रहने वाले सचिन बामनिया के भाई राजेश के जन्मदिन की पार्टी थी। इसी दौरान सचिन को विशाल डेरीवाला, लल्लन, मनीष ने मोबाइल से फोन लगाकर हेयर सैलून की दुकान पर बुलाया। वह सचिन के पीछे दौड़ा और हवा में गोली भी चलाई। टीआई का कहना है कि रंगपंचमी के दौरान लल्लन और सचिन बामनिया के बीच विवाद हुआ था और उसके बाद ही वह रंजिश पाले हुए था। हालांकि गोली चलने की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया है। दोनों पक्षों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved