भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। समूचे मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश के आसार हैं।
राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। साथ ही गर्मी और उमस बरकरार है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून ट्रफ के वापस मध्य भारत की तरफ खिसकने की संभावना है। साथ ही इसी समय बंगाल की खाड़ी में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इससे प्रदेश में बरसात की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है लोकल थंडरस्टॉर्म के कारण बारिश की झड़ी लगी है। जिसके चलते प्रदेश भर में आने वाले 2 से 3 दिनों में तेज बारिश होने के आसार हैं। गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के भोपाल, रीवा, सागर, जलबपुर, होशंगाबाद, बालागाट, अलीराजपुर, झाबुआ, कटनी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, देवास, शाजापुर, बड़वानी, सीहोर और रायसेन में कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
तापमान की बात करें तो भोपाल में मौसम का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 75 प्रतिशत रहेगी। ठीक इसी प्रकार ग्वालियर में आज मौसम का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और हवाओं कि गति 11 किमी प्रति घंटा तथा आद्र्रता 43 प्रतिशत रहेगा।
Share:

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुश्मनों से हाथ मिला लिया : दिग्विजय सिंह

Wed Jul 15 , 2020
शिवपुरी । मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बार फिर से निशाना साधा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दुश्मनों से हाथ मिला लिया। मंगलवार को शिवपुरी पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि […]