img-fluid

दोस्तों को बुलाया, खिलाया, दारू पिलाई… फिर एक को मौत के घाट उतार दिया

January 14, 2022

  • अशोका गार्डन में देर रात डीजे पर डांस कर रहे दो गुटों में खूनी संघर्ष के बाद एक की हत्या आधा दर्ज घायल

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में स्थित सुंदर नगर में बीती रात एक व्यक्ति ने बच्चे का दस्तोन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उसने डीजे सहित खाने और शराब पीने तक का इंतेजाम किया था। नशे में धुत युवक के दोस्त डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी कार्यक्रम के आयोजक पिता और दूसरे गुट के लोगों में डांस के दौरान गाली ग्लोच से शुरु हुई बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों ओर से धारदार हथियारों का इस्तामल किया गया। बवाल के दौरान क्षेत्र के एक रिकार्डेड बदमाश की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके दो साथियों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया है। दोनों के जिस्म पर एक दर्जन से अधिक वार किए गए हैं। इससे दोनों की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से बच्चे का पिता सहित उसके दोनों भाई गंभीर जख्मी हुए हैं। पुलिस ने एक पक्ष पर हत्या तथा दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।



एसीपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि विनय शर्मा उर्फ मोनू मटका पुत्र श्याम सावरे (40) निवसी सुंदर नगर प्रापर्टी डीलिंग के साथ प्रायवेट काम करता था। उसके खिलाफ थाना अशोका गार्डन में पूर्व में कई अपराध दर्ज हैं। सुंदर नगर में ही रहने वाले प्रमोद उर्फ गन्नू से उसकी पुरानी दोस्ती है। गन्नू के घर हाल ही में बच्चा पैदा हुआ है। जिसका दस्तोन कार्यक्रम बीती रात को उसने अपने के बाहर ही आयोजित किया था। जिसमें मोनू उसका साथी वीरू उर्फ बलवीर सिंह और नीरज शर्मा भी आमंत्रित थे। तीनों एक साथ कार्यक्रम में पहुंचे, प्रमोन ने सभी को खाना खिलाया, इसके बाद में मोनू उसके साथियों व प्रमोद के अन्य दोस्तों ने शराब पी। नशे में धुत होकर सभी डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मोनू और प्रमोद में विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे को गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी। जिसे देख मोनू के सथी भी प्रमोद व उसके साथियों से भिड़ गए। इसी दौरान प्रमोद, उसका भाई विशाल शर्मा और प्रकाश शर्मा घर से तलवार व छुरी ले आए। आरोपियों ने मोनू और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने मोनू पर एकाएक कई वार किए और उसके गले को रेत दिया। हालांकि वह भी पहले से हथियार रखे हुए था, ताबड़तोड़ वार के कारण वह किसी को गंभीर जख्मी नहीं कर सका और ढेर हो गया। बदले में मोनू के साथियों ने धारदार हथियारों से प्रमोद,विशाल और प्रकाश को तलवारों से मारकर घायल कर दिया। हालांकि तीनों ने मिलकर बलवीर और नीरज को भी गंभीर जखमी कर दिया है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पता पहुंचाया गया। जहां मोनू की मौत हो गई। उसके दोनों साथियों का उपचार चल रहा है। एसीपी का कहना है कि मामले में दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
– क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद मेें सुंदर नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के हैं, पुलिस को आशंका है कि आज पोस्टमार्टम के बाद मोनू का शव जब घर पहुंचेगा तो परिजन व साथी बॉडी देखकर भड़क सकते हैं। जिससे बड़ा बवाल न हो इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तैनाती की गई है।

एक कहानी यह भी
मोनू के करीबियों की अगर माने तो पिछले दिनों प्रमोद के कहने पर मोनू ने उसका एक बिल का पैमेंट किया था। जिसका पैसा प्रमोद ने उसे नहीं लौटाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पूर्व में भी दोनों के बीच बहसबाजी हो चुकी थी। कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत होने के बाद इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और दोनों गुट आमने सामने हो गए तथा मोनू की हत्या कर दी गई।

Share:

  • पुलिस भर्ती परीक्षा पर कोरोना का खौफ

    Fri Jan 14 , 2022
    सिर्फ 60 फीसदी से कम प्रत्याशी पहुंच रहे परीक्षा देने भोपाल। प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का कोरेाना का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। परीक्षा 8 जनवरी से 17 फरवरी 2022 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 12 लाख 72 हजार 305 अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र जारी किये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved