
डेस्क: एक महीने तक बगावती तेवर दिखाने के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने औपचारिक तौर पर कांग्रेस छोड़ने का एलान कर दिया है. अमरिंदर सिंह ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है. अमरिंदर सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह अपनी पार्टी बनाकर 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में अपनी मर्जी के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया. अमरिंदर सिंह ने कहा, ”मेरी मर्जी के खिलाफ और सभी सांसदों की सलाह को देखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाया गया. सिद्धू ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा और पीएम इमरान खान को गले लगाया था.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved