
मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का प्रदर्शन अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस स्टार ओपनर का औसत मौजूदा सीजन में सभी ओपनर्स के बीच सबसे कम है. मुंबई के खिलाफ गुरुवार को भले ही चेन्नई को जीत मिली हो, पर गायकवाड़ का फॉर्म अब टीम के लिए टेंशन बन गया है.
गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा और 22 रन बनाए. वह अच्छी लय में लग रहे थे, लेकिन अल्लाह गजनफर की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए.
ऋतुराज ने अब तक 7 पारियों में सिर्फ 104 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 14.85 और स्ट्राइक रेट 119.54 का रहा है. उनके स्कोर 6(11), 28(22), 7(3), 15(18), 7(6), 19(13), 22(14) रहे हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि वह ना तो बड़ी पारी खेल पा रहे हैं और ना ही टीम को तेज शुरुआत दे पा रहे हैं. अगर IPL 2026 के अन्य ओपनर्स से तुलना करें तो तस्वीर और भी चिंताजनक दिखती है. तो उनका एवरेज और भी खराब है.
5 मैच में केवल 63 रन, ऋतुराज के फॉर्म ने बढ़ाई CSK की टेंशन
14.8- ऋतुराज (104 रन)
16.2- फिन एलन (81 रन)
22.5- साई सुदर्शन (135 रन)
22.7- पथुम निसंका (136 रन)
24.8- अजिंक्य रहाणे (124 रन)
यानी ऋतुराज इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए MI vs CSK मुकाबले में भी उनका संघर्ष जारी रहा. CSK के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि ऋतुराज लंबे समय से टीम के भरोसेमंद ओपनर रहे हैं. लेकिन IPL 2026 में उनका मौजूदा फॉर्म टीम की रणनीति पर बड़ा असर डाल रहा है.
मैच की बात करें तो गुरुवार को हुए मुकाबले में चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन बनाकर CSK को 207/6 तक पहुंचाया. जवाब में MI की टीम 104 रन पर सिमट गई, जो उनकी IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार बनी. अकील हुसैन (4/17) और नूर अहमद (2/23) ने शानदार गेंदबाजी की. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की कोशिश नाकाफी रही.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved