
भोपाल। भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर सोमवार सुबह-सुबह तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के सामने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह-सुबह लिंक रोड पर तेज रफ्तार एक कार मंत्री सारंग के सामने डिवाइडर से भिड़ गई। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। ऐसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने एंबुलेंस 108 को बुलाकर तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। टीटी नगर पुलिस को कहना है कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर स्टाफ को भेजा गया है। पुलिस के पहुंचने के पहले ही घायल को अस्पताल भेजा चुका था। इसलिए अभी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved