
डेस्क: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलट गई है. इस हादसे में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. जैसे ही इस बात की जानकारी वसुंधरा को लगी तो उन्होंने काफिले के पास जाकर सभी को हॉस्पिटल के लिए रवाना किया साथ ही स्थानीय विधायक ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों को हाल चाल जाना है. प्राथमिक उपचार के बाद पुलिकर्मियों को छुट्टी कर दी गई है. वसुंधरा पाली जिले के बाली तहसील के मुंडारा गईं थीं वहीं से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved