img-fluid

यातायात और मतदान जागरूकता के लिए निकाली कार रैली…

August 27, 2023

एडवेंचर्स वुमन ग्रुप एंड स्पेरओल का नेहरू स्टेडियम में आयोजन… करीब सौ कार शामिल

इंदौर। इंदौर (Indore) की सडक़ों पर सुबह दौड़ता कारों का काफिला और उससे यातायात नियमों के पालन के साथ ही मतदान जागरूकता का संदेश देती कई महिलाएं… सुबह नेहरू स्टेडियम से ये ‘ट्रैफिक एंड वोटर्स अवेयरनेस कार रैली’ का आयोजन किया गया, जिसमें कई सुपर कार भी शामिल हुईं।


एडवेंचर्स वुमन ग्रुप एंड स्पेरओल (Adventures Woman Group And Sperol) ने इसका आयोजन किया, जिसमें करीब सौ कार चालक शामिल हुए, जिसमेंं अधिकतर महिलाएं थीं। कई सुपर कार भी इस रैली का हिस्सा बनीं। हर क्षेत्र में अव्वल आने के दौर में इंदौर को यातायात और मतदान में भी नंबर वन आने के लिए इसका आयोजन किया गया, जिससे कि लोगों को एक सकारात्मक संदेश दिया जा सके। सुबह जुम्बा के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फ्लैग ऑफ के बाद कार रैली शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम लौटी। ग्रुप की श्रेष्ठा गोयल ने बताया कि इंदौर प्रशासन, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। रैली नेहरू स्टेडियम से राजबाड़ा होते हुए एमजी रोड से वापस नेहरू स्टेडियम लौटी। रैली से पहले सभी को यातायात नियमों के पालन के साथ ही मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि ये ग्रुप समय-समय पर विभिन्न आयोजन करता रहा है। इसमें अन्य राज्यों की यात्राएं भी शामिल हैं।

बाइक रैली से भी सडक़ सुरक्षा का संदेश

यूरोग्रिप ब्रंच एंड बाइकिंग ने भी 10 शहरों में सडक़ सुरक्षा का संदेश देने के बाद 11वां आयोजन होटल ग्रैंड शेरेटन से आज सुबह किया। 50 से ज्यादा इंदौर के बाइकर्स 55 किलोमीटर के रूट पर बाइक्स पर सडक़ सुरक्षा का संदेश देते हुए निकले। इसके अलावा एक अन्य जागरूकता रैली भी राजबाड़ा से देवास नाका तक निकाली गई, जिसमें 50 से ज्यादा बाइक्स और कार शामिल हुईं।

Share:

  • भाजपा सांसद राजदीप रॉय के घर में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, पुलिस ने बताई मौत की वजह

    Sun Aug 27 , 2023
    गुवाहाटी: असम (Asam) के सिचलर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राजदीप रॉय (Rajdeep Roy) के घर (House) में एक 10 साल (Years) के बच्चे का शव बरामद (child’s body recovered) हुआ. पुलिस ने भाजपा सांसद के घर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SMCH) भेज दिया. हिन्दुस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved