
तिरुवनंतपुरम। केरल में सोशल मीडिया पोस्ट में एक महिला टीवी पत्रकार पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्व उप-न्यायाधीश एस सुदीप ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट के जरिये महिला पत्रकार के साप्ताहिक टीवी शो की आलोचना करते हुए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
मलयालम भाषा में लिखे पोस्ट का व्यापक स्तर पर विरोध हुआ। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की यौन संबंधी टिप्पणी से जुड़ी धारा और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अगले सप्ताह जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved